केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं..इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर और अररिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। साथ ही उन्होंने दोनों जगह बीजेपी कार्यकर्ता को जीत का मंत्र दिया..
समस्तीपुर के सरायरंजन में इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में उन्होंने कहा बूथ जीतो,चुनाव जीतो..इसी संकल्प से भाजपा गुजरात से केंद्रीय सत्ता तक आयी है.. शाह ने कार्यकर्ताओं से घर -घर संपर्क अभियान चलाने, स्टिकर और पोस्टर चिपका कर लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियों को व योजनाओं की जानकारी देने को कहा..
साथ ही उन्होंने कहा कि परिश्रम से ही सफ़लता मिलेगी और 11 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा..विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष SIR को लेकर भ्रम फैला रहा है..
मतदाताओं को बताए कि इसका उद्देश्य घुसपैठियों को बाहर निकालना है जो भारतीय नागरिक है उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है…

फारसिबगंज में केंद्र गृह मंत्री ने कहा कि कोसी और सीमांचल से चुन- चुन कर घुसपैठियों को खदेड़ना है. इसके लिए बिहार में फिर एनडीए सरकार बनाना जरूरी है..हमें 160 सीटों पर जीत दिलानी है..
शाह फारसिबगंज एयरपोर्ट मैदान में 10 जिलों के 4225 कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे..शाह ने कॉंग्रेस पर हमला करते हुए बोला जब केंद्र में कॉंग्रेस की सरकार थी तो बिहार को 2.80 लाख करोड़ मिले ,लेकिन 2014 के बाद मोदी जी ने बिहार को 16 लाख करोड़ रुपये दिए…
मिथिलांचल क्षेत्र के कई जिलों से कार्यकर्ता एवं पार्टी नेता शामिल हुए…उन्होंने कहा कि 24 सालों में ऐसा एक दिन नहीं है जब पीएम मोदी ने छुट्टी ली हो — वे हर समय देश की सेवा में लगे रहते हैं।
राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि राहुल गांधी “घुसपैठियों” की चिंता करते हैं, पर बिहार के युवाओं या गरीबों की चिंता नहीं करते। उन्होंने मिथिलांचल क्षेत्र में “कमल खिलाने” की रणनीति की बात कही…

अमित शाह ने किन किन बिहार विधानसभा चुनाव के लिए किन -किन मुद्दों को तरजीह दी….
[ ] अमित शाह का भाषण स्पष्ट रूप से चुनावी रणनीति पर केंद्रित था — सीट लक्ष्य, संगठन मजबूती, बूथ स्तर की तैयारियाँ। [ ] शाह ने “घुसपैठियों” को लेकर सवाल और आरोप लगाए. [ ] शीर्ष नेतृत्व ने बार-बार यह संदेश दिया कि पार्टी का आधार संगठन, कार्यकर्ता और नीचे स्तर की नींव है।





