aekdamkadak.com

​पुतिन बोले: ट्रम्प 2022 में राष्ट्रपति होते यूक्रेन युद्ध नहीं होता

​पुतिन बोले: ट्रम्प 2022 में राष्ट्रपति होते यूक्रेन युद्ध नहीं होता

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त, 2025 को अलास्का के एंकोरेज में एक बैठक हुई। यह बैठक लगभग ढाई से तीन घंटे तक चली, जिसका मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा करना था।
बैठक में क्या-क्या हुआ ?

  • ​दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को “त्रासदी” बताया। हालांकि, इस बैठक में कोई निर्णायक समझौता या युद्धविराम (ceasefire) पर सहमति नहीं बन पाई।
  • ​बैठक को गहन और रचनात्मक बताया गया है। पुतिन ने यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही और ट्रंप ने कहा कि अभी बड़े मुद्दे बाकी हैं, लेकिन कुछ प्रगति हुई है।
  • ​ पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को में अगली बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
  • ​प्रेस कॉन्फ्रेंस: बैठक के बाद दोनों नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 12 मिनट चले प्रेस कांफ्रेंस में पुतिन ने 8 मिनट और ट्रंप ने केवल 4 मिनट तक बात की। दोनों ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया।
  • ​बैठक के लिए एंकोरेज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल अपने-अपने वाहन और अनुवादक लेकर आए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन के लिए अमेरिकी सैनिक लाल कालीन ठीक करते हुए दिखे, जिस पर यूक्रेन की तरफ से आपत्ति भी जताई गई।
  • राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा बैठक सकारात्मक रही, कई मुद्दे पर सहमति जताई,लेकिन कोई डील नहीं हुआ. कोई समझौता तभी होगा जब वो अंतिम रूप लेगा..
  • वहीं पुतिन ने कहा रूस के लिए सबसे जरूरी उसकी सुरक्षा हैं.साथ ही उन्होंने कहा युद्ध खत्म करने के लिए जरूरी है कि युद्ध की असल वजह खत्म हो.
  • पुतिन ने कहा ट्रम्प अगर 2022 में राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध होता ही नहीं..
  • पुतिन बोले: ट्रम्प 2022 में राष्ट्रपति होते यूक्रेन युद्ध नहीं होता

ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में क्या -क्या कहा:-

  1. पुतिन के साथ बातचीत में जमीन की अदला-बदली और यूक्रेन की सुरक्षा पर बातचीत हुई..हालांकि ट्रम्प ने इस मुद्दे पर ज्यादा डिटेल्स नहीं दीं और कहा हम बहुत से बातों पर सहमत हो गए हैं…
  2. ट्रम्प ने कहा: युद्ध रोकने की पूरी जिम्मेदारी अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पर हैं..उन्होंने कहा जल्द ही पुतिन, ज़ेलेंस्की और मेरे बीच बैठक होगी..

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़