aekdamkadak.com

BIHAR ELECTION 2025: चिराग पासवान का महागठबंधन पर तीखा वार: “ये AC कमरों में सोए हैं, गठबंधन नहीं संभल रहा और बात कर रहे हैं बिहार संभालने की

धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात, सीट शेयरिंग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महागठबंधन और उसके नेताओं पर हमलावर रुख अपनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले विपक्षी नेताओं की आलोचना की।

AC कमरों में सोए हैं विपक्षी नेता

चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन के नेता लगातार मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने अंतर स्पष्ट करते हुए कहा, “ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं और वह (नीतीश कुमार) प्रचार कर रहे हैं।”

रमा निषाद के समर्थन में सभा, मंच पर हुई ‘हाथ पकड़ने’ वाली घटना चर्चा में
रमा निषाद के समर्थन में सभा, मंच पर हुई ‘हाथ पकड़ने’ वाली घटना चर्चा में

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, “ये लोग ऐसी कमरे में सोए हुए हैं, दिन-रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे हैं और ये लोग AC कमरे का मुंह नहीं छोड़ रहे हैं।”

उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरीके से खत्म हो चुका है, जबकि नीतीश कुमार मजबूती के साथ बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं।

महागठबंधन नहीं संभल रहा, बात बिहार संभालने की

चिराग पासवान ने सवाल उठाया कि महागठबंधन अपनी-अपनी सीटों के बंटवारे के हिस्सों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा, “हम लोग प्रचार कर रहे हैं और ये लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।” उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री बनेंगे तो ऐसा करेंगे… आप गठबंधन नहीं संभाल पा रहे हो और बात कर रहे हो बिहार संभालने की।”

Congress 20 साल विनाश काल

NDA की एकजुटता पर जोर

चिराग पासवान ने NDA की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “NDA काफी ज्यादा मजबूत है, यूनाइटेड है। पांचों घटक दल एक साथ हैं। इस बार चुनाव में तो उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और खुद हम (LJP-रामविलास) साथ में हैं।”

लालू-गहलोत मुलाकात पर तंज

उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “राहुल गांधी और उनके चुनाव प्रभारी को आज फुर्सत मिला है तो बिहार पहुंचे हैं।”

अशोक गहलोत और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात को लेकर चिराग पासवान ने कहा, “इनकी कोई गुत्थी नहीं सुलझने वाली है, भानुमती का कुनबा है। बनने से पहले ही धराशाई हो गया।”

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़