RJD, कांग्रेस और V.I.P. के बीच फंसा पेंच, क्या ‘खेमे’ की लड़ाई NDA को देगी बड़ी बढ़त…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है, लेकिन विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, बावजूद इसके सहयोगी दलों के बीच कई सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्य तौर पर RJD कांग्रेस और VIP के बीच सीटों की संख्या और महत्वपूर्ण सीटों को लेकर गतिरोध बना हुआ है।
• कांग्रेस, जिसने 2020 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इस बार अपनी साख का हवाला देते हुए 65 सीटों से कम पर राजी नहीं है, जबकि RJD 55-60 सीटें देने को तैयार है। कई ‘मजबूत’ सीटों पर दोनों दल अपना दावा ठोक रहे हैं।
• मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की 15 सीटों और उप-मुख्यमंत्री पद की मांग ने भी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। RJD केवल 12 सीटें देने को तैयार है।
• विवाद इतना गहरा गया है कि कुछ सीटों पर RJD और कांग्रेस/वाम दलों के उम्मीदवारों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन दाखिल करने की खबरें आ रही हैं, जो गठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं है।
• नामांकन की अंतिम तिथि करीब होने के बावजूद स्थिति स्पष्ट न होने से गठबंधन के वोटरों और कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति है।
वह सीट जहां पेंच फंसी हुई है….
1. लालगंज सीट से राजद ने शिवानी शुक्ला को उतारा है, जबकि कॉंग्रेस से आदित्य कुमार राजा मैदान में हैं..
2. वैशाली सीट पर राजद ने हाल ही में शामिल हुए अजय कुशवाहा को टिकट दिया है कॉंग्रेस ने यहां से संजीव सिंह को उतारा है..
3. राजापाकर सीट से कॉंग्रेस की प्रतिमा कुमारी उम्मीदवार है तो CPI से मोहित पासवान खड़े हुए..
4. रोसड़ा सीट से काँग्रेस के बीके रवि और CPI के लक्ष्मण पासवान ने भी नामांकन कराया है..
5. बिहारशरीफ से काँग्रेस के प्रत्याशी के साथ-साथ CPI के प्रत्याशी भी खड़े हुए..
6. बछवाड़ा सीट पर कॉंग्रेस के प्रकाश दास और CPI के अवधेश कुमार राय ने नामांकन किया..
7. तारापुर सीट पर राजद के अरुण शाह और VIP के सकलदेव बिंद ने नामांकन किया….





