बिहार की राजधानी पटना में मंगलवारा को TRE -4 को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया..अभ्यर्थियों को दौड़ा- दौड़ा के पीटा गया, साथ ही साथ वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया…
पुलिस कारवाई के दौरान कई अभ्यर्थियों को चोट आयी..कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया..अभ्यर्थियों ने 1 बजे से डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शन शुरू किया था..लगभग साढ़े 3 घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने चौराहे को खाली करवाया..

पुलिस ने छात्र नेता दिलीप समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया..सभी कोतवाली थाने पर है..
इससे पहले अभ्यर्थियों को समझाने के लिए मजिस्ट्रेट एम एच खान को बुलाया गया..अभ्यर्थियों ने उनके पैर पकड़ लिए..अभ्यर्थियों ने उनसे ACS से मिलने की गुहार लगाई..फिर 5 अभ्यर्थियों को ACS से मिलने भेजा गया..
पुलिस ने डाकबंगला पर 3 लेयर में बैरिकेडिंग की थी,
अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की ..पुलिस के जवानों ने आंसू गैस के गोले लेकर खड़े दिखे
अभ्यर्थियों ने यहां से CM हाउस जाने की कोशिश कर रहे थे…
इससे पहले गांधी मैदान में पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की..दोनों की बीच झड़प भी हुई..पुलिस को देख अभ्यर्थियों ने डाकबंगला की तरफ अपना रुख किया..
BPSC टीआरई (TRE) 4 के उम्मीदवारों की मुख्य मांगें :
- उम्मीदवारों की सबसे बड़ी मांग यह है कि बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE 4) में पदों की संख्या बढ़ाई जाए। सरकार ने अभी 26,910 पदों पर भर्ती की घोषणा की है, जबकि उम्मीदवार पहले के आश्वासन के अनुसार 1.2 लाख पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को लाभ पहुँचाने के लिए पहले पदों की संख्या बढ़ाई थी और अब घटा दी ..
- कई उम्मीदवार चाहते हैं कि TRE 4 परीक्षा से पहले राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) आयोजित की जाए, ताकि जो उम्मीदवार अभी तक यह परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी TRE 4 में शामिल होने का मौका मिल सके।
- लंबे समय से यह मांग की थी कि बिहार के निवासियों को ही शिक्षक भर्ती में मौका दिया जाए। सरकार ने TRE 4 में डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की है, लेकिन उम्मीदवारों का कहना है कि पहले पदों की संख्या अधिक बताई गई थी, जिससे बाहरी उम्मीदवार भी आकर्षित हुए और अब संख्या कम होने से बिहार के युवाओं के अवसर कम हो गए हैं






