भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय की आधिकारिक दौरे पर आज जापान में थे। यह यात्रा जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर हुई । यह यात्रा भारत पर 50% टैरिफ के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है…
इस यात्रा के दौरान भारतीय पीएम ने भारत जापान फोरम में कहा कि भारत जल्दी ही तीसरी बड़ी इकनॉमी बनने जा रहा है..भारत और जापान का हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है..प्रधानमंत्री मोदी ने देर शाम पीएम शिगेरु इशिबा से बात की…इशिबा ने कहा अगले 10 साल के दौरान जापान भारत में 6 लाख करोड़ का निवेश करेगा…
इसी बीच पीएम मोदी का स्वागत भारतवंशी जोरदार ढंग से किए, जहां दोनों देशों की संस्कृति का आदान-प्रदान हुआ ,साथ ही पीएम मोदी को जापान के प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी ने ड्रारुमा डॉल भेंट दी..सौभाग्यसूचक यह डॉल भारतीय बौद्ध भिक्षु की प्रतीक है…
यात्रा के मुख्य बिंदु:
• पीएम मोदी ने टोक्यो में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
• इस यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए और कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की। इनमें आर्थिक भागीदारी, आर्थिक सुरक्षा, नवाचार, प्रौद्योगिकी, और रक्षा सहयोग शामिल
• सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग एक प्रमुख एजेंडा था। पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा ने शिनकानसेन बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंडाई की यात्रा की और टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया, जो सेमीकंडक्टर उत्पादन उपकरण का एक प्रमुख निर्माता है।
जापान यात्रा समाप्त करने के बाद, पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के तियानजिन के लिए रवाना हो गए।





