aekdamkadak.com

Metro City Patna : बिहार ने रचा नया इतिहास, चुनाव घोषणा से पहले मेट्रो का उद्घाटन, नीतीश कुमार ने किया पहला चरण का उद्घाटन

Patna-में-शुरू-हुआ-Metro

बिहार में विधानसभा चुनाव ऐलान से पहले पटना मेट्रो की शुरुआत हुई..मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..जिसके साथ ही बिहार की राजधानी पटना आज एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनी, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुप्रतीक्षित पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ तक चलने वाली यह मेट्रो सेवा राज्य के लिए आधुनिक शहरी परिवहन का नया अध्याय साबित होगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नगर विकास मंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने खुद मेट्रो की पहली यात्रा की..

पहला चरण: न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ तक
पहले चरण में मेट्रो ट्रेन 4.3 किलोमीटर लंबी दूरी तय करेगी, जिसमें तीन स्टेशन शामिल हैं —

  1. न्यू आईएसबीटी स्टेशन
  2. जीरो माइल स्टेशन
  3. भूतनाथ स्टेशन

मेट्रो सेवा फिलहाल सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।
न्यूनतम किराया: ₹15
अधिकतम किराया: ₹30
प्रत्येक ट्रेन की आवृत्ति: लगभग हर 20 मिनट

मधुबनी कला में सजी दिखी मेट्रो

मधुबनी कला में सजी दिखी मेट्रो
पटना मेट्रो को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
कोचों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है, जो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है।
हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन संवाद प्रणाली, और सुरक्षा अलर्ट सिस्टम लगाए गए हैं।
महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें भी रखी गई हैं।

भूमिगत मेट्रो की नींव रखी
मुख्यमंत्री ने आज ही कॉरिडोर-1 के तहत पटना जंक्शन से दीघा तक लगभग 9.35 किलोमीटर लंबी भूमिगत मेट्रो टनल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
इस कॉरिडोर में छह भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनका कार्य अगले 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

नीतीश कुमार :“पटना मेट्रो सिर्फ परिवहन नहीं, बल्कि बिहार की आधुनिक सोच और विकास यात्रा का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में इसका नेटवर्क शहर के हर प्रमुख हिस्से तक फैलेगा।”
इस परियोजना से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत, सुरक्षित यात्रा और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

पटना मेट्रो नेटवर्क में दो प्रमुख कॉरिडोर

पूरे पटना मेट्रो नेटवर्क में दो प्रमुख कॉरिडोर शामिल होंगे:

  1. कॉरिडोर-1: दीघा – पटना जंक्शन – मीठापुर
  2. कॉरिडोर-2: पटना रेलवे स्टेशन – बैरिया – न्यू आईएसबीटी
    पूरी परियोजना के पूर्ण होने पर यह नेटवर्क लगभग 31 किलोमीटर लंबा होगा और शहर के सभी प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा।

    बहरहाल, पटना अब दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे महानगरों की सूची में शामिल हो गया है, जहाँ मेट्रो ट्रेनें शहरी जीवन की रफ्तार को नया आयाम देती हैं।
    राजधानी के लोगों में भी खुशी की लहर है — क्योंकि यह परियोजना वर्षों की प्रतीक्षा के बाद साकार हुई है।
Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़