बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन की प्रक्रिया अब अपने चरम पर है। आज बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे — तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पटना से लेकर राघोपुर तक राजद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

तेजस्वी यादव ने राघोपुर से किया नामांकन
तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राघोपुर से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है। जनता इस बार विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य को लेकर वोट देगी। हमारा लक्ष्य है— गरीबों की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना।
साथ ही उनके रोड शो में कार्यकर्ताओं ने “बदलाव का समय आया है, तेजस्वी यादव लाया है” जैसे नारों से माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में बदल दिया।
राबड़ी देवी ने भी अपने बेटों को जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि “राजद का हर कार्यकर्ता अब लालू की विचारधारा को जनता तक ले जाएगा।”
गुरुवार को लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे..

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार एक नया और भावनात्मक नाम जुड़ गया है — दिव्या गौतम, दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन, ने आज दीघा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे राजनीति में आकर “जन सेवा” और “न्याय” की राह पर चलना चाहती हैं, जो उनके भाई का भी सपना था।
भावनाओं और उम्मीदों के बीच भरा नामांकन
पटना के दीघा स्थित नामांकन केंद्र पर बुधवार को दिव्या गौतम समर्थकों के साथ पहुँचीं। भीड़ में सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक भी शामिल थे, जिन्होंने “सुशांत का सपना, बहन करेगी पूरा” और “न्याय और बदलाव की आवाज — दिव्या गौतम” जैसे नारे लगाए।
दिव्या गौतम :-मैं राजनीति में किसी पद या सत्ता के लिए नहीं आई हूँ। मैं बिहार की बेटियों, युवाओं और किसानों की आवाज बनना चाहती हूँ। मेरे भाई सुशांत ने हमेशा बिहार का नाम रोशन किया, अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाऊं।





