क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेता आर. माधवन जल्द ही एक साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम ‘द चेज’ है। यह वासन बाला द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
इस फिल्म का टीज़र 7 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। टीज़र में, धोनी और माधवन दोनों को टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है, जो एक मिशन पर हैं। वे वर्दी में, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और बंदूकें लिए हुए एक्शन करते दिख रहे हैं।
रविवार को आर माधवन ने इसका टीजर( teaser) शेयर किया..इसमें धोनी और माधवन ब्लैक आउटफिट और सन ग्लासेस पहने हैं और हाथों में गन लेकर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करते नजर आ रहे हैं…
माधवन ने लिखा :-
“वन मिशन. टू फाइटस .तैयार हो जाइए. धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है. ‘द चेज ‘ टीजर अब आउट है. डायरेक्टेड बाय वासन वाला..coming soon.”
हाल ही में माधवन फिल्म “आप जैसा कोई ” में नज़र आए थे..वहीं वह जल्द फिल्म “धुरंधर ” में दिखेंगे, जो 5 दिसम्बर को रिलीज होगी..
इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी नजर आयेंगे..इसे ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक ‘ के डायरेक्टर आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है..फिल्म को आदित्य धर ,ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है..
धोनी के जीवन पर बनी फिल्म का नाम “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” है।
यह फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज़ हुई थी। इसमें धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।
फिल्म में अन्य मुख्य कलाकार:
- कियारा आडवाणी ने साक्षी धोनी का किरदार निभाया।
- दिशा पाटनी ने प्रियंका झा (धोनी की पहली गर्लफ्रेंड) का किरदार निभाया।
- अनुपम खेर ने धोनी के पिता, पान सिंह धोनी, का किरदार निभाया।
यह फिल्म नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बायोपिक है, जिसमें धोनी के क्रिकेट में आने से पहले के जीवन, उनके संघर्षों और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक के सफ़र को दिखाया गया है।
आर माधवन और धोनी की फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह जल्द ही सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है…





