aekdamkadak.com

बिहार चुनाव 2025: चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम का इस्तीफा, थाम सकते हैं बीजेपी का दामन,पार्टी में मचा हड़कंप

थाम सकते हैं बीजेपी का दामन - मुरारी गौतम

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका:-
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मुरारी गौतम ने आज अपने पद से विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस कदम से पार्टी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

गौतम ने पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल:-इस्तीफे के बाद मुरारी गौतम ने कहा कि उन्हें पार्टी में “सम्मान और स्वतंत्र रूप से काम करने की आज़ादी” नहीं दी जा रही थी।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहा है और टिकट बंटवारे में निष्पक्षता की कमी है।
“पार्टी अब जनता के मुद्दों से दूर हो चुकी है। मेरे जैसे कार्यकर्ताओं की आवाज़ को दबाया जा रहा था,”

  • मुरारी गौतम, पूर्व कांग्रेस विधायक

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुरारी गौतम जल्द ही एनडीए या किसी क्षेत्रीय दल में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने कुछ सीनियर नेताओं से “नई राजनीतिक संभावनाओं” पर बातचीत की है।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा —“कुछ नेता निजी महत्वाकांक्षा के कारण पार्टी छोड़ते हैं। लेकिन जनता आने वाले चुनाव में जवाब देगी।”कांग्रेस ने साफ कहा कि इससे पार्टी की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुरारी गौतम जैसे वरिष्ठ विधायक का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए मनोवैज्ञानिक झटका है।पहले से ही अंदरूनी मतभेदों और टिकट वितरण की खींचतान से जूझ रही पार्टी के लिए यह स्थिति और चुनौतीपूर्ण बन गई है।

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़