aekdamkadak.com

बाहुबली अनंत सिंह की जेल से रिहाई, JDU के टिकट पर लड़ेंगे मोकामा से चुनाव

anant singh

मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह सात महीने बाद आखिरकार पटना की बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई की खबर से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। बुधवार को जैसे ही वे जेल से बाहर आए, उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

जेल के बाहर ही अनंत सिंह ने बड़ा सियासी ऐलान करते हुए कहा कि वे मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) यानि JDU के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

अनंत सिंह पिछले करीब सात महीने से पंचमहला थाना कांड में न्यायिक हिरासत में थे। इस मामले में उन्हें निचली अदालत से जमानत नहीं मिल पा रही थी, जिसके बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो सका।

जेल के बाहर का माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा था, जहां समर्थकों का हुजूम घंटों से अपने ‘छोटे सरकार’ का इंतजार कर रहा था। फूल-मालाओं और ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ के नारों के बीच अनंत सिंह का यह ऐलान, उनके और JDU के लिए एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत मानी जा रही है। उनकी वापसी से मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़