aekdamkadak.com

BIHAR ELECTION 2025: एनडीए में सीएम फेस को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान — नीतीश पर भरोसा कायम, फैसला विधायक दल करेगा”

BIHAR CHUNAV 2025 एनडीए में सीएम फेस को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान — नीतीश पर भरोसा कायम, फैसला विधायक दल करेगा”

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा — वर्तमान में NDA, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। नीतीश कुमार पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता का भी पूरा भरोसा है।

शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला NDA विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

गृह मंत्री के बयान को किस प्रकार समझे....

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि क्या BJP इस बार अपने दम पर CM फेस तय करेगी या नीतीश कुमार को फिर से नेतृत्व सौंपा जाएगा — शाह के बयान ने अब उस पर विराम लगा दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमित शाह का यह बयान NDA में एकता का संदेश देने के साथ-साथ विपक्ष को जवाब भी है, जो लगातार NDA में मतभेद की बात कह रहा था।
अमित शाह के बयान से यह साफ संकेत मिल रहा है कि फिलहाल BJP और JDU एक साथ चुनाव मैदान में हैं और नीतीश कुमार NDA का चेहरा बने रहेंगे।

  • गृह मंत्री के बयान को किस प्रकार समझे….
  • राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी बिहार में नीतीश कुमार के अनुभव और साफ छवि को दरकिनार नहीं कर सकती। उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ना इस बात का प्रमाण है कि गठबंधन को उनकी जरूरत है। उन पर ‘भरोसा’ जताना भी इसी रणनीति का हिस्सा है।
  • ​’मुख्यमंत्री का फैसला विधायक दल करेगा’ वाली टिप्पणी बीजेपी की बढ़ती महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। यदि चुनाव में बीजेपी को JDU से अधिक सीटें मिलती हैं (जैसा कि पहले भी हुआ है, और अभी भी स्थिति ऐसी ही है), तो मुख्यमंत्री पद को लेकर गठबंधन में सौदेबाजी की गुंजाइश बन जाएगी। यह बयान बीजेपी के पास ‘विकल्प खुले रखने’ का मौका देता है।
  • यह बयान गठबंधन में एक प्रकार का ‘सस्पेंस’ पैदा करता है। जहां नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगा जाएगा, वहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को यह संदेश भी जाता है कि जीत के बाद उनका भी मुख्यमंत्री बन सकता है।
Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़