aekdamkadak.com

BIHAR ELECTION 2025: तेज प्रताप यादव का दावा: “राहुल गांधी मेरी कॉपी करके छान रहे जलेबी”, CM फेस पर बोले- ‘जो स्ट्रांग होगा, उसे समर्थन’

जलेबी छानना हम ही सिखाए हैं तेज प्रताप यादव का राहुल गांधी पर तंज

दीपावली पर्व के बाद, विधायक तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ में चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने महुआ में ज़ोरदार जीत का दावा किया।

14 नवंबर को मनेगी दिवाली

तेज प्रताप यादव ने कहा, “चुनाव है, इसलिए महुआ जा रहे हैं और लगातार महुआ घूमना है।” महुआ में माहौल के सवाल पर उन्होंने कहा, “आप चलकर देखिए क्या माहौल है। महुआ में किसका नाम का डंका बज रहा है, महुआ के लोगों से पता कीजिए।” उन्होंने जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि 14 नवंबर को एक बार फिर से दिवाली मनेगी क्योंकि जीत का आगाज़ होगा तो दिवाली तो ऐसे ही मनेगी।

राहुल गांधी के साथ RJD और INDIA गठबंधन 17 अगस्त से शुरू करेंगे 'वोटर अधिकार यात्रा
राहुल गांधी

राहुल गांधी पर तंज: “मेरा कॉपी कर रहे हैं”

हाल ही में राहुल गांधी के जलेबी छानने वाले वायरल वीडियो पर तेज प्रताप यादव ने मजाकिया अंदाज़ में तंज कसा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी मेरा कॉपी कर रहे हैं। राहुल गांधी मेरा कॉपी करके जलेबी छान रहे हैं। राहुल गांधी को जलेबी छानना हम ही सिखाए हैं, इसलिए वह जलेबी छान रहे हैं।”

महागठबंधन से दूरी और भविष्य का रुख

आरजेडी की लिस्ट पर बवाल, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर खींचतान
आरजेडी की लिस्ट पर बवाल, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर खींचतान

महागठबंधन में 12 सीटों पर हो रही फ्रेंडली फाइट और सीट शेयरिंग के बाद भी सब कुछ तय न होने पर तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट रूप से दूरी बना ली। उन्होंने कहा, “महागठबंधन का मामला है, उनके नेताओं से ही पूछिए। हमारी जनशक्ति जनता दल है और अकेले हम चुनाव में उतरे हुए हैं।”

रमा निषाद के समर्थन में सभा, मंच पर हुई ‘हाथ पकड़ने’ वाली घटना चर्चा में
रमा निषाद के समर्थन में सभा, मंच पर हुई ‘हाथ पकड़ने’ वाली घटना चर्चा में

नीतीश कुमार और पीएम मोदी के चुनावी दौरे पर उन्होंने कहा कि “चुनाव होगा तो सब अपना-अपना कार्यक्रम में लगता है। सब अपने फील्ड ग्राउंड में जाते हैं, पब्लिक के बीच में बात रखते हैं। लेकिन पब्लिक तय करेगा। इस बार जब पब्लिक तय करेगा, वह पूरे बिहार का लोग रिजल्ट देखेगा।”

जीत के बाद किसका समर्थन करेंगे, इस सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि “जो ज्यादा स्ट्रांग रहेगा, उसका समर्थन करेंगे।”

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़