aekdamkadak.com

BIHAR ELECTION 2025: मोकामा – बाहुबली अनंत सिंह vs वीणा देवी — दो बाहुबलियों की सीधी टक्कर

मोकामा : बाहुबली अनंत सिंह vs वीणा देवी — दो बाहुबलियों की सीधी टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मोकामा सीट पर एक और रोचक मुकाबला तय हो गया है — जहां जदयू के नेता अनंत सिंह का सामना सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से होगा।

सूरजभान सिंह, जो पहले मोकामा से विधायक रह चुके हैं और जिन पर आपराधिक मामलों का प्रभाव रहा है, इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ पाएँगे क्योंकि वो निश्चित रूप से दोषसिद्ध हो चुके हैं।

इसलिए राजद ने उनके स्थान पर पत्नी वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया है और वीणा देवी ने गुरुवार को अपना नामांकन किया…

अनंत सिंह मोकामा सीट से कई बार जीत चुके हैं और उनका स्थानीय जनाधार मजबूत है।

उनके विरुद्ध आपराधिक मामले चलते रहे हैं; 2022 में एक मुकदमे में दोषपारित होने के बाद विधायकी चली गई थी। उस वक्त उनकी पत्नी नीलम देवी ने सीट जीत ली थी।

इस बार उन्होंने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया है..

वीणा देवी( सूरजभान सिंह की पत्नी)

वीणा देवी पहले भी सांसद (मुंगेर लोकसभा)रह चुकी हैं..
उनका नामांकन राजद की ओर से किया गया है, जिसमें लालू-तेजस्वी का समर्थन उनका पुख्ता दांव माना जा रहा है।

राजद के लिए यह एक रणनीति है कि बाहुबली चेहरे के नाम पर अनंत सिंह को टक्कर दी जाए और मोकामा में अपना प्रभाव दोबारा स्थापित किया जाए।
परीक्षा का नतीजा क्या होगा यह तो 14 नवंबर को पता चलेगा लेकिन आमने-सामने के टक्कर देखने को मिलेंगे…

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़