aekdamkadak.com

LJP (R) ने घोषित की पहली उम्मीदवारों की सूची, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होते ही सभी पार्टी अपनी तैयारियों में तेजी ला रही है, इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (R) ने अपने पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी ..पार्टी ने चार प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया, जिनमें कई चर्चित चेहरे शामिल हैं।

घोषणा के दौरान पार्टी के बिहार प्रभारी और जमुई सांसद चिराग पासवान स्वयं मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “LJP (R) जनता के मुद्दों और युवा नेतृत्व के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी।”

कौन से प्रत्याशी किस विधानसभा क्षेत्र से उतारे गए…

1. हुलास पांडेय – ब्रह्मपुर विधानसभा से

2. संजय पासवान – बखरी विधानसभा से

3. सीमांत मृणाल – गरखा विधानसभा से

4. राजू तिवारी – गोविंदगंज विधानसभा से

चिराग पासवान ने इस मौके पर कहा कि पार्टी के ये प्रत्याशी “जनसेवा, पारदर्शिता और विकास” के मूल मंत्र के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि LJP (रामविलास) इस बार बिहार की राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह देखा गया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में LJP(R) और भी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

चिराग पासवान :-हमारी पार्टी राजनीति नहीं, जनसेवा के लिए मैदान में उतरी है।हर प्रत्याशी जनता की आवाज़ बनेगा और बिहार के हर वर्ग तक विकास पहुंचाना हमारा संकल्प है।

”चिराग पासवान ने आगे कहा कि “LJP (R) युवाओं को नेतृत्व में आगे लाकर एक नया बिहार बनाना चाहती है। हमारी प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा और सुशासन पर केंद्रित है।”

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह देखा गया। आने वाले दिनों में LJP(R) और भी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़