बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जन सुराज ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची: बिहार की राजनीति में एक नया मोड़
बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। विदित हो कि जनसुराज वर्ष 2025 में राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता मिली थी..जन सुराज पहली बार विधानसभा चुनाव में उतर रही है।
51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जन सुराज ने 51 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। यह सूची पार्टी की रणनीति और राज्य की राजनीति में एक नए विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने की मंशा को दिखाती है।
जन सुराज की पहली सूची में कुछ नाम है:-
- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम रितेश पांडे को पार्टी ने करगहर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
- गोपालगंज जिले की भोरे (SC) सीट से प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पार्टी के सामाजिक समावेश के संदेश को रेखांकित करता है।
- पूर्व पुलिस अधिकारी जेपी सिंह को छपरा सीट से टिकट दिया गया है।
- लौरिया से सुनील कुमार
- सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना
- दरभंगा से आरके मिश्रा
- मुजफ्फरपुर से अमन कुमार दास
- रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह
- बिहारशरीफ से दिनेश कुमार
- पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा
- समस्तीपुर के मोरवा से कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर इत्यादि…
पार्टी ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए सबसे ज्यादा EBC से 17 उम्मीदवार उतारे हैं, SC /ST से 7,OBC से 11 ,अल्पसंख्यक से 9 और सामान्य वर्ग से 7 उम्मीदवारों को उतारा है…..
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा : हर एक दिन के बाद लिस्ट जारी करते रहेंगे..11 तारीख से चुनाव अभियान शुरू हो रहा है, पीके चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे….
इस सूची को जारी करने के बाद भी सबसे बड़ा सवाल बरकरार है कि क्या पार्टी के जनक प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अटकलें हैं, लेकिन इस पहली सूची में उनकी उम्मीदवारी का ऐलान नहीं किया गया है। जन सुराज ने घोषणा की है कि प्रशांत किशोर स्वयं 11 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से अपने चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे।
पार्टी का चुनावी एजेंडा
जन सुराज पार्टी पारंपरिक बिहार की राजनीति से हटकर एक नए विकल्प के रूप में उभरी है। पार्टी का मुख्य जोर शिक्षा, रोज़गार, भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन और सामाजिक न्याय जैसे बुनियादी मुद्दों पर है। इस सूची में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व देखने को मिला है, जो पार्टी के सामाजिक विविधता और अनुभव के मिश्रण के दावे को मजबूत करता है।
जन सुराज की यह पहली सूची बिहार विधानसभा चुनाव को और भी दिलचस्प बनाने वाली है, क्योंकि यह न केवल महागठबंधन और एनडीए के सामने एक नई चुनौती पेश कर रही है, बल्कि मतदाताओं को एक वैकल्पिक मंच भी प्रदान कर रही है।





