तमिलनाडु की राजनीति में नाम सुर्खियों में रहने वाला अभिनेता-राजनीतिज्ञ विजय आज करूर में एक बड़े जनसभा का आयोजन किए..यह रैली उनके नए राजनीतिक दल Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की सक्रियता का प्रतीक थी। लेकिन इस सभा में भारी भीड़ और अनुचित व्यवस्था के कारण भगदड़ की घटना घटी जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
कब ,क्या और कैसे हुआ?
रैली करूर जिले, Velusamypuram नामक स्थान पर आयोजित की गई । आयोजकों को अनुमति दी गई थी लगभग 10,000 लोगों के आने की संभावना के लिए, लेकिन भीड़ अनुमान से कई गुना अधिक पहुंची। विवादित समय के दौरान लोगों में अचानक धक्का-मुक्की और बढ़ती सघनता ने भगदड़ की स्थिति बना दी।
अभी तक के जानकारी के अनुसार 36 लोग मारे गए, जिनमें 6 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। करीब 40 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं, जिन्हें नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद विजय ने अपनी सभा का भाषण बंद किया और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

प्रतिक्रियाएं-
मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने घटना को “चिंताजनक” कहा और स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को “युद्धस्तर” पर राहत कार्य करने का निर्देश दिया।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। “
[ ] मुख्यमंत्री स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को राहत के रूप में रिलिफ फंड से ₹10 लाख देने की घोषणा की गई है।
[ ] घटना की जांच हेतु उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त जज अर्जुना जगदीशन की अध्यक्षता में आयोग गठित करने का निर्णय लिया गया।
[ ] केंद्र सरकार ने मामला गंभीर बताया और राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

विजय की रैली और भाषण के मुख्य पॉइंट्स:-
आज की रैली करूर-नामक्कल क्षेत्र को केंद्र में रखकर थी; उसी क्षेत्र में विजय आज प्रचार कर रहे थे..
[ ] इस रैली से पहले, विजय ने नामक्कल में एक भाषण में DMK पर आरोप लगाया कि वह BJP के “पार्श्व-सहयोगी” हैं — उन्होंने कहा कि DMK को वोट देना मतलब BJP को वोट देना है।
[ ] उन्होंने यह भी वादा किया कि वे “किडनी चोरी” जैसी काली घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
[ ] विजय की यात्रा रैली को “Unga Vijay, Naa Varen” नाम दिया गया है, जिसका मतलब है “आपका विजय, मैं आ रहा हूँ” — एक प्रतिज्ञा-संदेश स्वरूप। विजय आखिर क्यों राजनीति में आए…
[ ] विजय अपनी लोकप्रियता और स्टारडम का उपयोग करते हुए नए राजनीतिक चेहरे के रूप में स्थापित हो रहे हैं।, बड़े जनसमर्थन ने संकेत दिया कि जनता में उनकी स्वीकार्यता और उम्मीदें मौजूद हैं।,
[ ] वह DMK और BJP दोनों को चुनावी विरोधी के रूप में पेश कर जनता को एक तटस्थ विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं।
आज की भागदड़ से उत्पन्न सवाल?
1.आज की भगदड़ घटना ने सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और आयोजन क्षमता को सवालों के घेरे में ला दिया है।2.प्रशासन और आयोजकों ने आखिर क्या आवश्यक व्यवस्थाएँ की थीं।





