PM मोदी ने कहा : देश की 99% वस्तुएं 5% की श्रेणी में, देश में 375 से अधिक वस्तुएं सस्ती हुई…
नवरात्रि के पहले दिन से GST दूसरी स्लैब लागू हो गयी, आज से जरूरत की 90% चीजें सस्ती हो गयी..GST में कटौती को लेकर पीएम मोदी ने रविवार को शाम 5 बजे देश के नाम संबोधन दिया..
उन्होंने कहा कि देश में अब 375 से अधिक वस्तुएं सस्ती होंगी..इनमें रोजमर्रा की वस्तुएं भी शामिल है..
जीएसटी स्लैब 2 (12%) में आने वाली प्रमुख वस्तुएं और सेवाएं:
जीएसटी के 12% के स्लैब में कई सामान्य इस्तेमाल की चीजें शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख हैं:
• खाद्य पदार्थ: मक्खन, घी, बादाम, नमकीन, सॉस और फलों के रस।
• अगरबत्ती, मोमबत्तियाँ, टूथ पाउडर, छाता और सिलाई मशीन।
• मोबाइल फोन, सिलाई मशीन और कुछ प्रकार के फर्नीचर।
• ₹1,000 से अधिक कीमत वाले कपड़े और जूते।
• व्यापार से संबंधित कई सेवाएं, जैसे कि प्रिंटिंग सेवाएँ और रेस्तरां की कुछ सेवाएं।

किन सामानों के दामों में बदलाव आया?
जीएसटी परिषद की बैठकों में समय-समय पर स्लैब में बदलाव होते रहते हैं, जिससे कुछ सामानों के दाम घटते या बढ़ते हैं। हाल ही में, कुछ प्रमुख बदलावों में मोबाइल फोन पर जीएसटी दर 12% से बढ़ाकर 18% कर दी गई थी, जिससे उनके दाम बढ़े। इसी तरह, कुछ खाद्य पदार्थों, जैसे कि पैकेटबंद दही और लस्सी को 5% के स्लैब में लाया गया, जिससे उनके दाम थोड़े कम हुए।
हर भारतीय को गर्व से कहना चाहिए कि वह स्वदेशी खरीदता और बेचता है: पीएम मोदी
पीएम ने एमएसएमई (MSME) से अपील की कि वे “मेड इन इंडिया ” की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाए..उन्होंने कहा कि कभी भारत की ताकत देश में बने उत्पाद थे..अब समय है कि हर भारतीय गर्व से कहे कि वह स्वदेशी खरीदता और बेचता है..
विदेशी वस्तुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई..उन्होंने अपील की उत्पाद खरीदते समय देखे कि सामान स्वदेशी है या विदेशी..अब नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने आम लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजों को सस्ता किया है…
GST क्या है?
वस्तु एवं सेवा कर (GST) भारत में एक अप्रत्यक्ष कर प्रणाली है, जिसे 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था। इस प्रणाली में विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को उनकी प्रकृति के अनुसार अलग-अलग टैक्स स्लैब में रखा गया है। भारत में मुख्य तौर पर 0%, 5%, 12%, 18% और 28% के पाँच जीएसटी स्लैब हैं





