aekdamkadak.com

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पूरे परिसर में मचा हड़कंप

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पूरे परिसर में मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया.. सिविल कोर्ट को एक ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। मेल में दावा किया गया कि अदालत परिसर में चार जगहों पर 4RDXILEDs न्यायाधीश के रूम और कोर्ट परिसर में लगाए गए लगाए गए हैं और कभी भी विस्फोट हो सकता है। यह मेल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सहयोग से किया गया है…
मेल में लिखा गया है कि ” बिहार से आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ने से तमिलनाडु की स्थानीय जनसंख्या प्रभावित हुई है साथ ही लिखा था बिहारी श्रमिक चेन्नई भेजना बंद करें ”

सेंट्रल SP :बोली डराने के लिए धमकी दी गयी
“सेंट्रल SP दीक्षा ने बताया कि अभी तक की तलाशी में कुछ नहीं मिला..पहले भी इस तरह की धमकी मिली थी, इसमें EOU और साइबर टीम की मदद ली जाएगी..मेल की जांच करायी जायेगी, डराने के लिए यह मेल मिला…”

धमकी मिलते ही क्या किया गया?

  •  धमकी मिलते ही कोर्ट खाली कराया गया
  • जैसे ही यह मेल अधिकारियों तक पहुँचा, तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई।
  •  पूरा अदालत परिसर तत्काल खाली करा दिया गया और कोर्ट की सभी कार्यवाही रोक दी गई।
  • बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और एंटी-टेरर यूनिट मौके पर पहुँचीं और कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला
जाँच के दौरान अब तक किसी भी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
फिर भी पुलिस ने साफ किया है कि जब तक पूरी तरह संतोषजनक परिणाम न मिले, तलाशी अभियान और सुरक्षा जांच जारी रहेगी।
धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने क्या किया?

  •  बम धमकी की खबर मिलते ही पूरे पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
  •  पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी ज़िलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
  • अदालत के आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वालों की सख्त जांच की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियाँ:
1. यह कोई पहला मौका नहीं है जब पटना सिविल कोर्ट को धमकी मिली है।
2. अप्रैल 2025 में भी इसी तरह का मेल आया था जिसमें आरडीएक्स बम लगाने की बात कही गई थी। बाद में वह धमकी झूठी साबित हुई..
3. जुलाई 2025 में पटना एयरपोर्ट को भी बम धमाके की धमकी दी गई थी, जो बाद में झूठी निकली थी..

पुलिस ने जनता से अपील की:

  • पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।
  • साथ ही लोगों से कहा गया है कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
  • पटना सिविल कोर्ट को मिला यह बम धमकी ईमेल अभी तक हो अक़्स साबित होता दिख रहा है क्योंकि कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। फिर भी सुरक्षा एजेंसियाँ इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।
  •  बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों ने यह साफ कर दिया है कि साइबर माध्यमों के जरिए दहशत फैलाने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं..विदित हो कि कुछ दिनों पहले पटना एयरपोर्ट को भी बॉम्ब से उड़ाने की धमकी दी गयी थी..
  • पूरे शहर में अलर्ट है और सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी सतर्कता से मामले की जांच कर रही हैं।
  • बहरहाल ,कल पाकिस्तान से तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार आए ,जिनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से है उनकी फोटो रिलीज की गयी थी…..
Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़