aekdamkadak.com

नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए तीन आतंकवादी : सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट…

नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए तीन आतंकवादी: सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट...

बिहार पुलिस ने 28 अगस्त 2025 को तीन आतंकियों के नाम और फोटो सांझा करते हुए बताया कि जैश-ए-मोहम्मद संगठन के तीन पाकिस्तानी आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। इस सूचना के बाद बिहार पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिनको लेकर राजनीतिक दल चुनावी रैली इत्यादि कर रहे हैं इस बीच इस खबर से बिहार में हड़कंप मच गया है….

आतंकी कौन हैं?
खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले हैं और जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हुए हैं।
1. हसनैन अली – रावलपिंडी, पाकिस्तान
2.आदिल हुसैन – उमरकोट, पाकिस्तान
3.मोहम्मद उस्मान – बहावलपुर, पाकिस्तान
ये तीनों अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू (नेपाल) पहुँचे और वहाँ से तीसरे सप्ताह में भारत-बिहार सीमा पार कर आए।

बिहार में हाई अलर्ट क्यों जारी किया गया है?

1. बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।
2. सीमावर्ती इलाकों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।
3.पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों की फोटो और स्केच सार्वजनिक किए हैं, ताकि आम जनता भी उन्हें पहचानने में मदद कर सके।

नेपाल रूट: आतंकियों की पसंदीदा राह

1. यह कोई पहली बार नहीं है कि आतंकवादी नेपाल के रास्ते भारत में घुसे हों।
2. भारत-नेपाल सीमा खुली और लंबी है, जिससे निगरानी आसान नहीं रहती।

3.कई बार आतंकी नेपाल में फर्जी पहचान पत्र बनवाकर भारत में प्रवेश करते हैं।

1999 के कांडहर विमान अपहरण (IC-814 Hijack) में भी नेपाल के रास्ते आतंकी सक्रिय पाए गए थे.. हालांकि इन ख़बरों के बाद:-
* राज्य में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

* खुफिया एजेंसियाँ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड तक निगरानी बढ़ा रही हैं।
विदित हो कि इसी वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं,चुनावी माहौल के बीच यह खबर राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है…केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल उठ सकते हैं।

बिहार में डर का माहौल बना हुआ है?
* आम जनता में डर और असुरक्षा का माहौल बन हुआ है।
* लेकिन पुलिस की अपील है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें..

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़