बिहार के वैशाली जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना वैशाली के रसलपुर गांव की है, जहां 40 वर्षीय माला देवी को 32 वर्षीय रंजन राय के साथ ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा। माला देवी पांच बच्चों की मां हैं और उनके पति उमेश पासवान दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं।
पुलिस के अनुसार, माला देवी और रंजन राय का प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा था। शनिवार की रात करीब 11 बजे रंजन राय माला देवी के घर पहुंचा। उसी दौरान माला देवी के सबसे छोटे बेटे की नींद खुल गई। उसने अपनी मां को एक अनजान व्यक्ति के साथ देखकर शोर मचा दिया। बच्चे की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी भी जाग गए। ग्रामीणों ने दोनों को उसी अवस्था में पकड़ लिया।
घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने दोनों को सजा देने का फैसला किया। पंचायत के आदेश पर प्रेमी रंजन राय का मुंडन कर दिया गया। इसके बाद रात करीब दो बजे दोनों को चांदपुरा थाने में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थाने में पूछताछ के दौरान रंजन राय ने माला देवी के साथ पिछले दो साल से अवैध संबंध होने की बात स्वीकार कर ली। वहीं, माला देवी ने अपने बचाव में कहा कि रंजन उनसे उधार दिए गए पैसे लेने आया था। चांदपुरा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच चल रही है।





