aekdamkadak.com

रक्षाबंधन पर तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद : एक वोट मेरे नाम, बदले में मिलेगा नंबर 1  बिहार का वादा

Tejashwi Yadav

पटना: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की बहनों के नाम एक भावुक और चुनावी संदेश जारी किया है। दो पृष्ठों के इस पत्र में, उन्होंने जहां अपनी योजनाओं का जिक्र किया है, वहीं उन्होंने अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बहनों से रक्षाबंधन पर एक वोट उनके नाम पर देने की अपील करते हुए, बिहार को नंबर 1 बनाने का संकल्प लिया है।

70 हजार करोड़ की वसूली और हर घर नौकरी का वादाअपने पत्र में, तेजस्वी यादव ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि “70 हजार करोड़ रुपयों को इनसे वापस लेने का काम किया जाएगा और बिहार की बहनों के संसाधनों की शुभता की राशि के रूप में दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि वे 20 साल से किए गए नौकरी के वादे को पूरा करेंगे और हर घर रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल तक नकारात्मक राजनीति का शिकार रहे लोग अब एक नए बिहार के निर्माण का सपना देख रहे हैं।

कई बड़ी योजनाओं की घोषणातेजस्वी यादव ने बिहार की बहनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का वादा किया है:

1. Beti (BETI) कार्यक्रम: बिहार में बेटी के जन्म से लेकर उनकी आमदनी तक के लिए यह योजना शुरू की जाएगी।

 2. पेंशन में बढ़ोतरी: विधवा, बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह किया जाएगा।

3. गैस सिलेंडर और बिजली: 500 रुपए में गैस सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया गया है।

 4. रोजगार और शिक्षा: हर इच्छुक बेटी को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा, साथ ही उनके लिए मुफ्त कोचिंग और परीक्षा फॉर्म की सुविधा भी होगी।

 5. स्वास्थ्य: हर इच्छुक बेटी के लिए वर्ल्ड क्लास हेल्थ की ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

नकारात्मक राजनीति पर प्रहार

अपने पत्र में, तेजस्वी यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करते हुए कहा कि 20 सालों से नकारात्मक राजनीति का शिकार रहा बिहार अब विकास की राह पर चलेगा। उन्होंने कहा कि “मेरे समस्त बहनों से मेरा करबद्ध अनुरोध है कि अब बिहार का विकास चाहते हैं तो इन ढोंगियों के दावों में मत आना और सोचना कि जो 20 सालों तक नहीं कर पाए, तेजस्वी तो कर दिखाते हैं।” उन्होंने कहा कि बिहार की हर बहन उनके लिए एक “रक्षा कवच” बनकर रहेगी और वे हमेशा उनकी समृद्धि के बारे में सोचते रहेंगे।

तेजस्वी यादव ने अपने संदेश के अंत में सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार को नंबर 1 बनाने के अपने सपने को पूरा करने की शक्ति और ऊर्जा उन्हें बहनों के आशीर्वाद से मिलती है।

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़