
सब के मन में एक सवाल बा?
विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) का है? बिहार के वोटर का कहना है कहीं हमार नाम ना कट जाये..
चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा कर दी.
पूरे देश में तहलका मचा हुआ है?
सरकार एक तरफ इसकी तारीफ की पुल बाँध रहीं हैं वहीँ विपक्ष इस पर सवाल खड़े कर रही है..

हाल ही में चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार के 15 लाख वोटर ने अभी तक SIR के फॉर्म जमा नहीं किया है..और साथ ही 1 लाख से ज्यादा मतदाता गायब है..
चुनाव आयोग ने 25 जून-26 जुलाई तक का समय दिया है..
चुनाव आयोग ने हालिया जारी बयान में कहा कि SIR अभ्यास में 98.01% से अधिक मतदाताओं को शामिल किया गया..
सर्वेक्षण निकाय ने कहा: 20 लाख वोटर की मृत्यु हो गई लेकिन वो वोटर लिस्ट में शामिल
[1 ] बिहार के लाख से अधिक लोग स्थायी रूप से पलायन कर चुके है
[2 ] 7 लाख से अधिक लोग एक से अधिक स्थान पर नामांकित

अब सवाल यह है कि यह मतदाता सूची क्या है?
संविधान के अनुच्छेद 324 में प्रावधान है कि संसद और विधानमंडल के चुनावों के संचालन हेतु मतदाता सूची तैयार करने का अधीक्षण, निर्देशन, नियंत्रण चुनाव आयोग के पास होगा…
[ ] अनुच्छेद 326:”18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का अधिकार “
[ ] चुनाव आयोग के द्वारा वोटर लिस्ट 1950 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियमों के प्रावधानों के अनुसार तय की जाती है..
[ ] इसका धारा 16 गैर नागरिक को वोटर लिस्ट में नामांकित होने को अयोग्य घोषित करती हैं.
SIR क्यूँ शुरू किया गया?
लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 21 मतदाता सूची तैयार करने और संशोधन करने से संबंधित है..
चुनाव आयोग के पास अधिकार है कि वह किसी भी समय दर्ज किए गए कारणों से बदलाव करने का अधिकार है..
[ ] विशेष गहन पुनरीक्षण अभी शुरू करने का कारण यह है कि बिहार में पिछला गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था..वर्तमान में तेजी से हो रहा शहरीकरण, लगातार होने वाला पलायन, नए युवाओं का 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करना ,मृत्यु की जानकारी समय पर नहीं मिलना तथा अवैध विदेशी नागरिको के नाम सूची में दर्ज हो जाना जैसी स्थिति के कारण यह गहन पुनरीक्षण आवश्यक हो गया ताकि त्रुटि से मुक्त और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके..
इसमें क्या और कैसे होगा
इसमें मतदान केंद्र पदाधिकारी( BLO) घर घर जाकर सत्यापन करेंगे..जिसमें वो मतदाता के पंजीकरण की पात्रता और अयोग्यता संबंधी प्रावधानों का पूरी तरह से पालन करेंगे..
घर घर गणना
[ ] BLO घर घर जाकर गणना फॉर्म वितरित कर उन्हें भरने में मार्गदर्शन देंगे.
[ ] इच्छुक मतदाता ऑनलाइन भी यह कार्य कर सकते है
आवश्यक जानकारी प्रमाणित दस्तावेजों के साथ भरकर BLO को देना होगा..
बिहार से SIR शुरू करने की शुरुआत वाले प्रश्न पर इलेक्शन कमिशन ने कहा कि बिहार से शुरू करते हुए पूरे देश में SIR(special intensive revision) अभ्यास शुरू करने का निर्णय लिया गया है, तथा इसके लिए कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा…..

विपक्ष ने क्या कहा
विपक्षी दल SIR के खिलाफ है, जिसे उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से ज्यादा खतरनाक कहा और साथ ही विपक्ष ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ के व्यापक आरोप लगाए हैं, लगभग सभी दलों SIR का विरोध किया और कहा कि इससे मताधिकार से वंचित होने का खतरा मंडरा रहा है…टीएमसी के नेता डेरेक ब्रायन ने कहा ” NRC को पिछले दरवाजे से लाने का भयावह कदम है “





