जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर जोरदार हमला किया, उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने 9वी फेल अपने बेटे को राजा बनाना चाहते हैं..
जबकि पढे लिखे युवा बेरोजगार हैं यह बात प्रशांत किशोर ने तब कहा जब वो कुर्था विधानसभा क्षेत्र के किंजर हाई स्कूल मैदान में बिहार बदलाव सभा को संबोधित कर रहे थे..
उन्होंने बिहार में हर चुनाव से पहले जाति के भेदभाव को लेकर अपनी टिप्पणी दीं..साथ ही उन्होंने कहा कि नेता, जनता को 5 किलो अनाज और थोड़े पैसों की लालच में फंसा कर वोट ले लेते हैं..
अब समय आ गया है कि जनता धर्म ,जाति से ऊपर उठकर बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें..साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी आरोप लगाया कि वो बिहार से वोट और टैक्स का पैसा लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में फैक्ट्री लगवाते है..और बिहार का युवा 10,000 से 12,000 रुपया में उस फैक्ट्री में काम करने को मजबूर हैं….
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार बंद पर कहा कि बिहार बंद का जनता पर कोई असर नहीं हुआ और लोग लालू-नीतीश के राज से छुटकारा पाना चाहते हैं।
इसके अलावा, उन्होंने तेजस्वी यादव के पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और सुशासन के बारे में उनका बोलना ऐसा ही है जैसे कोई शेर शाकाहारी होने की बात करे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता को अब एक नया विकल्प मिल गया है और वे बदलाव चाहते हैं।





