ग्रामीण कार्य विभाग में पटना के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर काम कर रहे इंजीनियर विनोद कुमार राय के भूतनाथ स्थित मकान में EOU की टीम छापेमारी कर 52 लाख रुपये कैश बरामद किए..इस राशि में से लगभग 39.50 लाख रुपये पानी की टंकी में छिपाए गए थे, जबकि बाकी 12.50 लाख रुपये जलाए हुए या क्षतिग्रस्त नोटों के रूप में थे..
यह मामला तब सामने आया जब ईओयू को विनोद कुमार राय की अवैध कमाई और बेनामी संपत्ति की शिकायतें मिलीं। जब टीम छापेमारी करने पहुंची, तो उनकी पत्नी ने टीम को रोकने की कोशिश की और लाखों रुपये के नोटों को जलाकर शौचालय के पाइपों में बहा दिया, जिससे नाले भी जाम हो गए।
इस छापेमारी में 52 लाख रुपये के अलावा 26 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, सोने की बिस्कुट, एक एसयूवी, बीमा पॉलिसी के कागजात और करोड़ों रुपये की जमीन और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद गए..विनोद कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी पत्नी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है…
- 4 करोड़ से अधिक लेकर चले थे मधुबनी से इंजीनियर:-
ग्रामीण कार्य विभाग में पटना के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर काम कर रहे इंजीनियर विनोद कुमार राय पर आय से अधिक की सम्पत्ति का केस दर्ज होगा, साथ ही साथ नोट जलाने, साक्ष्य मिटाने, सरकारी काम में बाधा डालने का केस भी दर्ज हुआ.. - यह मामला ED को भी जा सकता है..
- मधुबनी से 11.30 बजे 4 करोड़ रुपये लेकर इनोव कार से 4 करोड़ लेकर निकले थे और घर शाम 7 बजे पहुंचे थे..
- इसी बीच नोटों को कईयों के यहां खपा दिया..
- ये रकम टेन्डर और बिल पास करने को लेकर लिए गए थे..





