aekdamkadak.com

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के फाउंडर शिबू सोरेन का निधन आज शाम रांची लाया जाएगा पार्थिव शरीर..

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 81 वर्ष के उम्र में सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया …वे लंबे समय से बीमार थे..उन्हें ब्रेन स्टोक हुआ था जिससे उनके शरीर के बायीं ओर पैरालिसिस हो गया था..वो पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे..न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी इत्यादि के डॉक्टर के देख -रेख में थे..

सोरेन पिछले एक साल से किडनी के बीमारी से जूझ रहे थे ,साथ ही उन्हे डायबिटीज थी और हार्ट की बाईपास की सर्जरी भी हो चुकी थी..और वह पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मीसा भारती ,मनोज झा ने अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की…
आज शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को रांची लाया जाएगा और राहुल गांधी और खरगे अंतिम संस्कार में शामिल होंगे..

  • उन्होंने 70 के दशक में ‘धनकटनी आंदोलन’ और शराबबंदी जैसे आंदोलनों के जरिए आदिवासी समाज के मुद्दों को उठाया।
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो): 1973 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य अलग झारखंड राज्य की मांग करना था।
  • सांसद: वह दुमका लोकसभा सीट से सात बार सांसद रहे और तीन बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए। उन्होंने 1980, 1989, 1991, 1996, 2002, 2004, 2009 और 2014 में दुमका से लोकसभा चुनाव जीता।
  • केंद्रीय मंत्री: उन्होंने केंद्र सरकार में तीन बार कोयला मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री: वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन एक बार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए..
  • 2 मार्च 2005 से 11 मार्च 2005 तक।
  • 2008 से 2009 तक।
  • 2009 से 2010 तक(पांच महीने कार्यकाल चला)
  • 2014 में लोकसभा चुनाव जीते.
  • 2020 से राज्यसभा सांसद थे

” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा: शिबू सोरेन को देश हमेशा याद रखेगा “

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़