aekdamkadak.com

क्या रद्द होगा तेजस्वी यादव का नामांकन? : फर्जी वोटर आईडी कार्ड पर फंसे नेता प्रतिपक्ष!

AEKDAM KADAK

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ एक बड़ा विवाद सामने आया है। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर की ओर से निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें 02.08.2025 को तेजस्वी यादव द्वारा प्रेस वार्ता में दिखाए गए एक फर्जी वोटर आईडी कार्ड (EPIC कार्ड संख्या-RAB2916120) के आधार पर उनका नामांकन रद्द करने की सिफारिश की गई है।

पत्र के अनुसार, तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता में दावा किया था कि उन्होंने एक ही व्यक्ति के दो EPIC कार्ड दिखाए हैं। हालांकि, भारतीय निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर गहन जांच के बाद पता चला कि उक्त EPIC कार्ड संख्या-RAB2916120 का कोई अस्तित्व नहीं है और इसे फर्जी घोषित कर दिया गया है।

यह भी बताया गया है कि 2015 में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने नामांकन पत्र में EPIC कार्ड संख्या-RAB0456228 का उल्लेख किया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्वाचन आयोग से अपील की गई है कि फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने को एक गंभीर अपराध मानते हुए तेजस्वी यादव का नामांकन रद्द किया जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने तेजस्वी यादव से 16.08.2025 को शाम 5:00 बजे तक निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर इस मामले पर स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया है।

Share it :

Table of Contents

लेटेस्ट न्यूज़